फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो किमी की दौड़ में संजना और हिमांशु सैनी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके तहत हुई दो किलोमीटर दौड़ में हिमांशु सैनी प्रथम, पंकज दूसरे व हिमांशु कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में संजना प्रथम रही और नवनीत कौर दूसरे व रूबी तीसरे स्थान पर रही। एक किलोमीटर दौड़ में वंशकरण प्रथम, इमरान खान दूसरे व दक्ष तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अंशिका प्रथम, प्रीति दूसरे व सलोनी तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में उत्तम कुमार प्रथम, वंश कांबोज दूसरे व आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ईशा प्रथम, केविन ने द्वितीय व विधि तृतीय रही। अतिथियों ने विजेताओं को पदक, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला मुख्यातिथि और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, सेनेटरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष तिलक राज धीमान, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार व जिला एथलेटिक्स संघ कोषाध्यक्ष कृष्ण धीमान विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि देवेंद्र चावला ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र की रक्षा के अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विशिष्ट अतिथि निश्चल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति व समाज के विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में यमुनानगर नगर अध्यक्ष नरेंद्र, अंबाला विभाग संगठन मंत्री सीताराम केसरी, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक देवांग छाबड़ा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नितिश उपाध्याय, अभय, मनप्रीत, अंकित शर्मा, राहुल गढ़ी बंजारा, जिला एसएफएस सह संयोजक मोहित, दिव्यांश, हिमांशु कांबोज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें