फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारी हड़ताल पर डटे, एजेंसी के कर्मी उठा रहे कचरा

Wed, 09 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 34वें दिन भी जारी रही। नगर निगम के 420 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। वहीं निजी एजेंसी के 60 कर्मचारी कचरा उठा रहे हैं। इससे सड़कों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं।
एस्मा लगाने की सरकारी चेतावनी और निलंबन-बर्खास्तगी का डर भी कर्मचारियों के कदमों को डगमगा नहीं सका है। वहीं नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 10 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वहीं कर्मचारी संघ ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सभी एकजुट हैं।
विज्ञापन

हड़ताल में 420 कर्मचारी शामिल हैं और कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर एजेंसी के महज 60 कर्मचारी ही मैदान में हैं। कार्यबल में इस बड़े अंतर के कारण सफाई और कूड़ा उठान का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों के किनारों और रिहायशी कॉलोनियों में कूड़े के अंबार दिखाई दे रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संघ के नेताओं पपला, विजेंद्र, सुभाष, ललित कुमार और रिंकू कुमार ने कहा कि जब तक 13 मई को हुए समझौते के अनुसार पालिका और फायर कर्मचारियों को पक्का (नियमित) नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।
संघ का अधिकृत नेतृत्व ही हड़ताल को लेकर आगे का फैसला करेगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सौदे, सतीश कुमार, प्रेम प्रकाश व सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोत सिंह ने 13 मई की वार्ता के फैसलों को लागू करने की वकालत की। वहीं हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान राकेश धनखड़, संजय कांबोज, वीरेंद्र और सोहन लाल ने कहा कि मुकदमों, बर्खास्तगी या एस्मा जैसी दमनकारी कार्रवाइयों से कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि 9 सितंबर को नगर निगम परिसर में दिवंगत साथी कुलदीप और रोहित की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। नेताओं ने सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि 9 सितंबर तक पक्की भर्ती, नियमितीकरण और ठेका प्रथा समाप्त करने जैसे ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। इस अवसर पर संजीत, संजय, रमन, विक्की वालिया, विक्रम, अमित कांबोज, विजय और तरसेम सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हड़ताल पर गए कर्मचारियों से सरकार की बातचीत चल रही है। काफी मांगों पर सहमति बन भी गई है। इससे हड़ताल पर गए करीब 10 कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जल्द ही बाकी कर्मचारी भी काम पर लौट आएंगे। - महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

नगर निगम कार्यालय में नारेबाजी करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें