यमुनानगर। भगवान वाल्मीकि आंबेडकर सेवादल की ओर से सरकारी रेस्ट हाउस थाना छप्पर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समारोह में पलाका ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में भगवान वाल्मीकि अंबेडकर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पलाका ने संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समाज में फैली नशाखोरी और अशिक्षा को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।