यमुनानगर। भारतीय मजदूर संघ की ओर से 26 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की नेहरू पार्क में बैठक हुई। जिन्होंने प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की।
इस दौरान जिला मंत्री आशीष धीमान ने बताया कि पटना में हुए संघ के केंद्रीय अधिवेशन में यह प्रदर्शन तय हुआ। इसमें भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी यूनियन व संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। उनकी मुख्य मांग ठेकेदारी प्रथा बंद करने, न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी देने, आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय श्रम नीति लागू करने, सभी को सामाजिक सुरक्षा देने की है। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन होगा। मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष विजय कांबोज, कार्यकारी प्रधान संजीव कांबोज, कोषाध्यक्ष राज ठाकुर, संगठन मंत्री साहब सिंह, मांगेराम, बालक राम, नवीन कुमार, जसवंत कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, जय कुमार, अश्वनी कश्यप, संदीप सैनी, धीरज चावला, मांगेराम, मोहनलाल गोरी, भूपेंद्र, प्रवीण व अन्य मौजूद रहे।