फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारोत्तोलन प्रतियोगिता संदीप ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के एनआईएस में हुई राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के मुस्कान सिंह, संदीप सिंह और स्वर्ण और प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। मुस्कान सिंह ने प्लस 87 किलोग्राम के जूनियर आयु वर्ग में कुल 189 किलोग्राम भार उठाकर जूनियर नेशनल का नया रिकार्ड बनाया। वहीं संदीप सिंह ने प्लस 102 किलो भारवर्ग में कुल 273 किलो भार उठाकर सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार प्रिंस कुमार 102 किलो सब जूनियर में 259 किलो भार उठाकर कांस्य हासिल किया। विजेताओं का उत्तर रेलवे कोच प्रवीण कुमार ने वर्कशॉप में स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि मुस्कान सिंह ने स्नैच वर्ग में क्लीन एंड जर्कमें और टोटल तीनों में रिकार्ड बनाया है। प्रतियोगिता नौ से 12 अगस्त तक एनआईएस पटियाला में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें