सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को रादौर के मेन बाजार स्थित एक दूध की डेयरी पर छापामारी की। यहां फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रेम सिंह की देखरेख में दूध, दही, पनीर, घी सहित छह खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। सीएम फ्लाइंग की टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जय कुमार, एचसी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि रादौर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी शिकायत के आधार पर दूध डेयरी पर फूड सेफ्टी विभाग के माध्यम से खाद्य पदार्थों के नमूने भरवाए गए।