रादौर में महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करने पहुंचे स्थानीय लोग। स्वयं
रादौर। शहर के रविदास नगर में स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर के प्रांगण में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई। आर्किटेक्ट पवन नरवाल के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पवन नरवाल ने कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, क्रांतिकारी व विचारक थे। कुलदीप पठानिया ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा के महत्व को समझा और इसके लिए काम किया। उन्होंने 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला, जो भारत में लड़कियों के लिए पहले स्कूलों में से एक था ज्योतिबा फुले ने जाति प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और दलितों एवं शूद्रों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर जगमाल खुब्बर, नवजीवन कुमार, सतीश सिंहमार, जगमाल हड़तान, मुकेश बहमनिया, संदीप बंगारू, ऋषिपाल मौजूद रहे। संवाद
रादौर में महात्मा ज्योतिबा फुले को नमन करने पहुंचे स्थानीय लोग। स्वयं