छछरौली। गांव खारवन का माजरा में सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया गया। कार्यक्रम महंत कृष्ण दास की देखरेख में हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग का आनंद लिया। संत सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से संत सुंदरा नंद विशेष तौर पर पहुंचे।
श्री गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन के महंत निर्मल दास, महंत सुरेंद्र दास, महंत बाल कृष्ण, महंत सेवा दास, महंत बलवंत दास समेत अन्य ने सतगुरु रविदास की वाणी का गुणगान किया। महंत कृष्ण दास ने कहा कि सतगुरु रविदास, सतगुरु कबीर दास समेत अन्य महान रहबरों ने अपनी वाणी द्वारा एकता, भाईचारे को उजागर किया। इसलिए हम सभी को उनकी शिक्षाओं का अनुशरण करना चाहिए। ब्लाॅक समिति चेयरमैन राजकुमार ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सतगुरु रविदास जी का भारत वर्ष में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी गुणगान किया जाता है। इस मौके पर श्रद्धालु रामलाल, राजपाल, निर्मल सिंह गनौला, सोहन लाल, कमली, दीपक, भारती गनौली आदि मौजूद रहे। संवाद