संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में मंच संचालन जिले के निवासी व छात्र साहिल शर्मा ने किया। साहिल शर्मा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ की 11वीं कक्षा का छात्र है। साहिल का चयन कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए किया गया था। सोमवार को साहिल ने बखूबी मंच संचालन किया।
प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जिले के तमाम स्कूलों में दिखाया गया। वहीं साहिल की इस उपलिब्ध से स्कूल में जश्न का माहौल है। साहिल शर्मा के साथ स्कूल की प्राध्यापिका प्रीति शर्मा भी दिल्ली गई हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में हुए कार्यक्रम का साहिल शर्मा एंकर रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने साहिल की एंकरिंग की खूब तारीफ की और उसके में बारे पूछा।
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि साहिल की यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों के लिए ही नहीं बल्कि जिले व प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस दौरान साहिल ने जवाहर नवोदय समिति का प्रतिनिधित्व किया। वहीं परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के मन में बनने वाले डर व तनाव के बारे भी मंच से बताया। जिसका प्रधानमंत्री ने उत्तर दिया और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
प्राचार्य शेखावत ने बताया कि साहिल ने विद्यार्थियों की भावनाओं व आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर उन्हें प्रधानमंत्री के सम्मुख रखा है। सुरेेंद्र शेखावत ने बताया कि साहिल का दूरदर्शन चैनल पर रात आठ बजे लाइव कार्यक्रम भी दिखाया गया। जिसमें उसका साक्षात्कार, प्रधानमंत्री के साथ मिले पलों का अनुभव व विशेष बातों के बारे पूछा में गया। साहिल 30 जनवरी को दिल्ली में रहेगा और 31 को यमुनानगर के लिए चलेगा। स्कूल पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा।