फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साहिल ने रचाई सबसे सुंदर मेहंदी

Wed, 30 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। शामपुर मार्ग पर संधू काॅलोनी स्थित श्री कृष्णा मेहंदी आर्ट की ओर मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। मेंहदी प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम व कोमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक एवं आधुनिक प्रकार की मेहंदी डिजाइनिंग कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक निश्चित समय सीमा के अंदर अपने हाथों पर मेहंदी लगानी थी। निर्णायक मंडल की ओर से उनके डिजाइनों, रचनात्मकता और सफाई का मूल्यांकन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कलात्मक कौशल को बढ़ावा देने के अलावा सांस्कृतिक कला को प्रोत्साहित करना है। वहीं मेहंदी कला के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। निर्णयक मंडल की साक्षी सिंगला व ममता खुल्लर द्वारा मेहंदी की गुणवत्ता व डिजाइन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहिल, कशिश, आंशिक, दिव्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें