फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव से मुक्ति पाने में कारगर सिद्ध हो रहा सहजयोग ध्यान

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कोरोना वायरस से लोग कई तरह से जंग लड़ रहे हैं। कोई मैदानी जंग लड़ रहा है तो कोई ध्यान के माध्यम से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोरोना को हराने में जुटा है। यमुनानगर के निर्मला देवी सहज योग समंवयक विकास सहानी ने बताया कि कोरोना वायरस से मानव जाति के संरक्षण के लिए विश्व के लगभग 70 देशों के 2.5 लाख सहयोगी अपने-अपने घरों में ऑनलाइन प्रसारण के माध्यम से सामुहिक ध्यान कर रहे हैं। ऑनलाइन ध्यान का प्रसारण पुणे स्थित सहजयोग प्रतिष्ठान से प्रतिदिन प्रातः 5:30 व सायं 7:00 बजे किया जा रहा है। ऑनलाइन आने के लिए ट्रस्ट ने यूट्यूब, फेसबुक लाइफ, मिक्सलेयर, नेशनल टीवी का प्रयोग कर सामूहिक ध्यान का एक विशेष माध्यम बना दिया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से निर्मित आपदा के प्रभाव को कम करने व उसके उन्मूलन की दिशा में सहजयोग ध्यान शक्ति का प्रयोग एक कारगर उपाय है। क्योंकि सहजयोग ध्यान हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त बनाता है व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे शरीर निरोगी रहता है। उन्होंने बताया कि सहजयोग पूर्णतः निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें