फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पंचायती जमीन से सफेदे व जमोया के पेड़ चोरी

Tue, 12 Nov 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढ़ौरा। क्षेत्र के मिर्जापुर व सफीलपुर की पंचायती भूमि से सफेदे व जमोया के पेड़ काट कर चोरी कर लिए गए। मिर्जापुर पंचायती जमीन से पेड़ काटने का आरोप इस्लाम ठेकेदार पर लगा है। साढ़ौरा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीडीपीओ कार्तिक चौहान ने बताया कि सितंबर माह में उन्हें सूचना मिली थी कि सफीलपुर गांव के साथ लगती मिर्जापुर ग्राम पंचायत की जमीन से काफी मात्रा में सफेदे के पेड़ काटे गए है। सूचना पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि इस्लाम ठेकेदार ने मिर्जापुर पंचायती भूमि से सफेदा के काफी मात्रा में पेड़ काटे। पंचायत की ओर से 65 पेड़ों को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पेड़ इस्लाम ठेकेदार अपने साथियों की मदद से अपने साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी इस्लाम ठेकेदार व अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, ग्राम पंचायत सफीलपुर की जमीन से अज्ञात व्यक्तियों ने जमोया के आठ पेड़ काट कर चोरी कर लिए। पुलिस ने बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें