रादौर। गांव सढुरा में शनिवार को पूर्व सरपंच देव सिंह की ओर से नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला गांव सढुरा और बकाना की टीमों के बीच खेला गया। सढुरा की टीम ने बकाना को 31-28 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सरपंच देव सिंह ने किया। इसमें 10 टीमों ने भाग लेकर दमखम दिखाया। विजेता टीम को देव सिंह ने 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता बकाना की टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल में खेलने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सढुरा के रजत को बेस्ट राइडर और शानू को बेस्ट कैचर चुना गया। इस अवसर पर गांव के सरपंच जसविंद्र सिंह, मलखान सिंह, संदीप सिंह, रणपाल सिंह, बलवान सिंह, सुभाष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।