फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिअद ने सीएम को ज्ञापन भेज उठाई जांच की मांग

Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अकाली दल के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) हरियाणा के नेताओं ने पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जाने वाले हरियाणा के सिख श्रद्धालुओं को सीमा पर रोके जाने के मामले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। नेताओं ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
बलदेव सिंह कायमपुर ने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर हरियाणा के श्रद्धालु गुरुधामों के दर्शन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन अटारी सीमा पर उन्हें यह कहकर रोक दिया गया कि हरियाणा के श्रद्धालुओं की सत्यापित सूची संबंधित विभागों की ओर से समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गई। पंजाब और दिल्ली के श्रद्धालुओं की सूची समय पर भेजे जाने के कारण उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण अनेक श्रद्धालु अपने धार्मिक अधिकार और आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर से वंचित रह गए, जिससे सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिरोमणि अकाली दल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, प्रभावित श्रद्धालुओं से सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेह व्यवस्था बनाने की मांग की है। इस मौके पर पर बलजीत सिंह मंधार, जसप्रीत सिंह बलौली, गुरप्रीत सिंह बाजवा, सविल सिंह, गुरजिंद्र सिंह गनौला, सतनाम मिल्कसुखी, रणजीत सिंह, मंदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें