फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा राशन कोरोना रिलीफ फंड में दान दिया

विज्ञापन
बीडीपीओ आरडी साहनी को राशन सौंपते संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कर्मचारी संघ हरियाणा ने एक अनोखी पहल की। गरीब परिवारों व जरुरत मंद परिवारों के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा एवं भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने मिलकर जिला यमुनानगर के ब्लाक सरस्वती नगर में सरस्वती खंड कार्यालय अधिकारी आरडी साहनी को खाद्य सामग्री में सूखा राशन कोरोना रिलीफ फंड में दान स्वरूप दिया। बीडीपीओ आरडी साहनी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सफाई कर्मचारी सरकार और प्रशासन के साथ खडे है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं कोरोना प्रभावित लोगों की लगातार मदद कर रही है। इस अवसर पर ब्लाक प्रधान रणधीर सिंह, ब्लाक सचिव कुलवन्त सिंह, सोहन लाल, सुरज भान, सुरेद्र कुमार, जसबीर कुमार, जसवंत सिंह, रामजी लाल, रामपाल, धर्मवीर, मोनू, बलदेव राज व अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें