फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन में गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Tue, 06 Aug 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारी शहर में मार्च निकालते हुए सोमवार को डीसी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बुलाया गया था।
प्रदर्शन के लिए कर्मचारी सुबह भाई कन्हैया साहिब चौक पर इक्ठ्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को लेकर लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लघु सचिवालय के गेट पर रोक दिया। जिस पर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम सोनू राम ज्ञापन लेने पहुंचे। कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर एसडीएम को अपनी समस्याओं व मांगों के बारे बताया। संघ प्रधान मुकेश अंटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो जुलाई को कर्मचारियों का एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की जो घोषणा की है, जिस पर सफाई कर्मी सहमत नहीं है। उन्होंने कहा यदि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान देवीराम, विनोद कुमार, बालकराम, कार्यकारी प्रधान राजेश कुमार सहित अन्यों ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें