मतलौडा। ग्रामीण चौकीदारों ने वीरवार को मतलौडा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को ज्ञापन सौंपा। मंत्री के न होने पर उनके भाई महेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उनकी मांगों को मंत्री के माध्यम सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया। वहीं इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा।
यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मदन कालरा ने बताया कि चौकीदारों को पक्का होने तक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाएँ। हर माह की सात तारीख तक चौकीदारों के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। मानदेय व सभी प्रकार के भत्ते बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से दिए जाएं। चौकीदारों का बजट साल में सभी जिला मुख्यालयों पर एक बार ही भेज दिया जाए और बजट में बढ़ौतरी की जाए। सेवानिवृत्ति चौकीदारों को दो लाख सम्मानित राशि का भुगतान किया जाए। इन समस्याओं व मांगों के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार से बातचीत करने का समय मांगा है और इन मांगों को पूरा करने की मांग की है। यूनियन ने इससे पहले अनाज मंडी में बैठक की। जिसमें चौकीदारों के सामने आनी वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर कलीराम, भगत सिंह, सरवन सिंह व बाबूराम मौजूद रहे।