फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय कुश्ती में रुद्राक्ष ने जीता रजत पदक

Wed, 26 Aug 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर ​खिलाड़ी रुद्राक्ष का स्वागत करतीं शिक्षिका। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से 20 से 23 अगस्त तक हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन के कक्षा छठी के विद्यार्थी रुद्राक्ष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अंडर-11 वर्ग में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच रुद्राक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने रुद्राक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता से अभिभावकों और शिक्षकों के साथ पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें