फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: योगासन प्रतियोगिता में रुद्र प्रथम, मनविक द्वितीय

Sun, 04 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नेशनल हेरिटेज पब्लिक स्कूल में छठी जिला योगासन चैंपियनशिप करवाई गई। प्रतियोगिता में जिले के 70 प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों ने संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता और शारीरिक नियंत्रण से निर्णायकों का ध्यान खींचा।
प्रतिभागियों के प्रदर्शन में शारीरिक संतुलन के साथ मानसिक एकाग्रता और अनुशासन भी देखने को मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कठिन आसनों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को योगासन के प्रति प्रोत्साहित करना व प्रतियोगितात्मक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जगाधरी एसडीएम विश्वनाथ मुख्यातिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ एकाग्रता और मानसिक शांति बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अभ्यास और तैयारी के आधार पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। प्रतियोगिता में योगासन के प्रति विद्यार्थियों की रुचि भी दिखाई दी। चैंपियनशिप पतंजलि फाउंडेशन और हरियाणा योग आयोग की ओर से करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास और योग को जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता का समापन प्रतिभागियों के प्रदर्शन और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

पारंपरिक योगासन में बालक एवं पुरुष
8-10 आयु वर्ग : प्रथम रुद्र, द्वितीय मनविक, तृतीय कुश।
10-14 आयु वर्ग : प्रथम विशाल, द्वितीय अनिक, तृतीय जिवांश।
14-18 आयु वर्ग : प्रथम आरव, द्वितीय जयंत।
28-35 आयु वर्ग पुरुष : प्रथम लव कुमार।
35-45 आयु वर्ग : प्रथम अरुण कुमार।
बालिका एवं महिलाएं
8-10 आयु वर्ग : प्रथम वेरोनिका, द्वितीय लविशा, तृतीय अरुशी।
10-14 आयु वर्ग : प्रथम दीक्षा, द्वितीय मिष्टी भोला, तृतीय निधि।
14-18 आयु वर्ग : प्रथम नव्या, द्वितीय हश्मन कौर, तृतीय सहज।
18-28 आयु वर्ग महिला : प्रथम दीक्षा, द्वितीय नवधा, तृतीय लक्ष्मी।
28-35 आयु वर्ग : प्रथम दीपिका धकवाली, द्वितीय सपना, तृतीय- रजनी देवी।
35-45 आयु वर्ग : प्रथम पूजा रानी।
आर्टिस्टिक सोलो में बालक एवं पुरुष
10–14 आयु वर्ग : प्रथम अनीक, द्वितीय जिवांश, तृतीय हर्ष।
14–18 आयु वर्ग : प्रथम आरव कांबोज सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल जगाधरी।
बालिका एवं महिला
10–14 आयु वर्ग : प्रथम जपमन कौर, द्वितीय वान्या, तृतीय नव्या।
14–18 आयु वर्ग : प्रथम हश्मन कौर सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल जागधरी।
18–28 आयु वर्ग महिला : प्रथम चाल्सी, द्वितीय सृष्टि।
आर्टिस्टिक पेयर
10–14 आयु वर्ग बालक : प्रथम इवान व विशाल।
14–18 आयुवर्ग बालिका : प्रथम जानवी व पावनी, द्वितीय दीक्षा व निधि।
रिदमिक पेयर
10–14 आयु वर्ग बालिका : प्रथम राधिका व मनसीरत, द्वितीय मन्नत व मिष्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें