करवाचौथ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। अग्रवाल महिला विंग की ओर से करवा चौथ पर रविवार को पुरानी अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम किया गया। प्रधान रुचिका गोयल ने बताया कि इस वर्ष भी महिलाओं के लिए करवा चौथ पर्व पर कार्यक्रम करवाया गया। महिलाओं के मनोरंजन के लिए खेल, गिद्दा, डांस, खनकते सिक्के, मिसेज करवा चौथ सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान करवा क्वीन प्रतियोगिता करवाई गई। करवा क्वीन रुचि गुप्ता को चुना गया। कार्यक्रम में शालिनी सिंगला, नीतू मित्तल, अनु ऐरन, पारुल सिंगला, प्रतिभा सिंगला, वंदना अरोड़ा व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद