फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुनाफे का लालच देकर हड़पे 3.84 लाख रुपये

Sun, 14 Sep 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर मुनाफे का लालच देकर दुकानदार से 3.84 लाख रुपये हड़प लिए गए। चार जुलाई को ठगी होने पर दुकानदार ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दे दी थी, जिसमें अब दो माह बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में बूड़िया निवासी दुकानदार ने बताया कि चार जुलाई को मोबाइल पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करने पर उसके मोबाइल नंबर को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे अलग-अलग टास्क पूरे करने पर मुनाफे का लालच दिया गया। उसकी टेलीग्राम पर एक आईडी बना दी गई। पहले उसे अनपेड टास्क दिए गए, जिन्हें उसने आसानी से पूरा कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग तरह के पेड टास्क दिए गए, जिसमें 3.84 लाख रुपये तक लगा दिए। इसका मुनाफा आईडी पर दिख रहा था, पर यहां से जब राशि निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकल पाई। बाद में आईडी बंद कर दी गई। इस बारे में ग्रुप में उससे टास्क पूरा कराने के नाम पर रुपये निवेश कराने वाले लोगों से बात की, पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

बाद में इन लोग ने उसके निवेश कराए रुपये देने से इन्कार कर दिया। साथ ही उसे ग्रुप से बाहर कर दिया। जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो साइबर पोर्टल पर शिकायत दी। विवेचना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें