फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाले 2.84 लाख रुपये

Sat, 07 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने अब बैंक के नाम से व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर लोगों को ठगी का शिकार बनाना शुरू कर दिया है। गांव चहड़वाला निवासी राजकुमार के साथ भी इसी तरह ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजकुमार ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से इंडियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजी गई थी। बैंक के नाम से फाइल आने के कारण वह ठगों के झांसे में आ गए। इसके बाद उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई और खाते से रकम निकलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर को दोपहर करीब 2:40 बजे से चार नवंबर को दोपहर 2:40 बजे तक अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 2,84,750 रुपये की रकम निकाल ली गई। पीड़ित को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिन खातों में ठगी की रकम गई है, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें