फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फोन हैक कर बुजुर्ग के खाते से निकाले 2.53 लाख रुपये

Mon, 31 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 2.53 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को खाते से रकम निकलने की जानकारी होने तक ठग कई ट्रांजेक्शन कर चुके थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय जितेंद्र राय भोंगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसके बाद अज्ञात साइबर अपराधियों ने 24 अगस्त से 28 अगस्त के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग तरीके से कुल 2 लाख 53 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक रकम निकलने के दौरान उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं मिली और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी साझा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से रुपये निकलने का पता चलने पर बुजुर्ग ने मामले की जानकारी बैंक को देने के साथ साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक खाते से हुए ट्रांजेक्शन, मोबाइल गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल का कहना है कि मोबाइल में अनजान लिंक या एप डाउनलोड न करें। ओटीपी, पिन, पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें