फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिक्षिका से 13.34 लाख रुपये ठगे

Fri, 20 Dec 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। साइबर ठगाें ने बच्चों का ऑनलाइन ऑडिशन का टास्क पूरा करने का झांसा देकर शिक्षिका से 13.34 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी सेक्टर 17 निवासी मोनिका ने साइबर क्राइम थाने को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है और यमुनानगर के एक स्कूल में शिक्षक है। मोनिका का आरोप है कि उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया। जिसका यूजर नाम मनजीत शानू था। आरोपी ने उसे बच्चों का ऑनलाइन ऑडिशन कराने की बात कही और कुछ ड्रेस के फोटो भेजे किए।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि आप इसमें जुड़ जाएं तो आपको 500 रुपये प्रति फोटो मिलेंगे। जिस पर मोनिका तैयार हो गई। उन्होंने कुछ फोटो भेजे। आरोपी साइबर ठग ने एक स्लाट खरीदने और टॉस्क पूरा करने का झांसा दिया। तो उन्होंने दो हजार रुपये का स्लाट खरीद लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर 13 लाख 34 हजार 230 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अपने खाते में करा ली। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पैसे देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें