कोरस 9वीं वाहिनी जगाधरी वर्कशॉप में रक्तदान करते जवान। आयोजक
यमुनानगर। रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की कोरस 9वीं वाहिनी जगाधरी वर्कशॉप में सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। वाहिनी के सीनियर कमांडिंग ऑफिसर कुमार निशांत, सहायक संजीव कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक सुनील चंद, कल्याण निरीक्षक रोहित कुमार, मंडल निरीक्षक जे. मिदुन, कमांडो निरीक्षक राजकुमार, कैंटीन प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। संवाद