फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोहित ने 2.19 मीटर ऊंची छलांग लगाकर जीता सोना

Mon, 12 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान पदक दिखाते ​खिलाड़ी। बीच में शहर के रोहित। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ओपन नेशनल सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शहर के रोहित कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित ने 2.19 मीटर की ऊंचाई पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह प्रतियोगिता 8 से 10 अक्तूबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कराई गई थी।
शहर की कांसापुर कॉलोनी निवासी रोहित इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। नई दिल्ली में उनका प्रदर्शन अब तक के उनके खेल सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है। 2.19 मीटर की छलांग लगाकर उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन में सुधार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहित ने वर्ष 2025 में झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुई चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2.15 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता था। वहीं, वर्ष 2024 में बेंगलुरु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने 2.11 मीटर की ऊंचाई पार कर कांस्य पदक हासिल किया था। इन उपलब्धियों के साथ रोहित लगातार अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाते रहे हैं।
कांसापुर कॉलोनी में रहने वाले रोहित के लिए खेलों में इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अभ्यास जारी रखा। उनकी लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

कोलकाता में जीते थे दो स्वर्ण पदक
रोहित ने 11 से 13 सितंबर तक कोलकाता के साल्ट लेक स्थित नेता सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में कराई भारतीय रेलवे की दो एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। इन दोनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया। अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने सूची में एक और महत्वपूर्ण सफलता जोड़ ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें