यमुनानगर। ड्रेगन बोट वर्ल्ड कप में शहर का रोहित देश का प्रतिनिधित्व करेंगा। यह प्रतियोगिता चीन के निंगबो प्रांत में दो नवंबर से होगी। जिसमें रोहित पुंडीर इंडियन टीम का नेतृत्व करेंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम चीन के लिए रवाना हो गई।
इससे पहले रोहित ने भोपाल में राष्ट्रीय स्तर पर 2019 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोहित ने विश्व कप के लिए इसमें अपनी जगह बनाई थी। रोहित पेशे से पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वकील हैं। रोहित के भाई दीपक पुंडीर आईएएस कर दिल्ली में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को रोहित चीन के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने परिवार को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भोपाल में स्वर्ण पदक हासिल किया था, इसी प्रकार उनकी चीन में भी स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि वे ड्रेगन बोट प्रतियोगिता के लिए चंडीगढ़ की सुखना झील में लगातार अभ्यास करते हैं। यमुनानगर रहते हुए भी वे हर रोज चंडीगढ़ सुबह 5 बजे निकलते हैं और सुखना झील में अभ्यास करते हैं। उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि यकीन है कि भारत इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व विजेता बनेगा।