फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर कर रही बुजुर्ग महिला की बालियां झपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्कपुर के पीर बाबा के नजदीक सैर कर रही शिवनगर निवासी बुजुर्ग महिला के कानों से दो युवक सोने की बालियां झपट ले गए। बालियां झपटने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। महिला के बेटे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी राम कुमार ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी मां शुक्रवार शाम को शाम की सैर करने के लिए फर्कपुर की तरफ गई थी। जब वह पीर बाबा के नजदीक सैर कर रही थी तो वहां पर दो अज्ञात युवक आए। सुनसान स्थान पर आरोपियों ने उसकी मां के कानों से सोने की बालियां झपट ली और मौके से फरार हो गए। उसकी मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। लोगों ने आरोपियों की इधर उधर तलाश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले। उसकी मां ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई दलसिंह का कहना है कि दो अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें