फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के कारिंदे पर फायरिंग कर लूटे एक लाख 75 हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के कारिंदे पर फायरिंग कर बदमाशों ने एक लाख 75 हजार रुपये लूट लिए। गोली कारिंदे के पैर में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया और बदमाश कैश से भरा बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन

अंकित निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) ने बताया कि वह छछरौली में यमुना वाइन कंपनी के पास नौकरी करता है। वह फील्ड का कार्य देखता है और सभी ठेकों पर जाकर हिसाब-किताब लेने का कार्य करता है। 23 सितंबर को रात 10:00 बजे वह ठेके से 175000 कैश एक बैग में डालकर लेकर महिंद्रा फार्म में दर्शन सिंह उर्फ भूरा जो कि यमुना वाइन कंपनी में पार्टनर भी है के मकान में जा रहा था। क्योंकि मैं वहीं रहता हूं। जैसे ही वह छछरौली के सरकारी स्कूल से मांडखेड़ी की तरफ जाने वाली सड़क पर अपनी कार लेकर मुड़ा तो चार पांच लड़के पीछा करने लगे। जैसे ही वह महिंद्रा फार्म कॉलोनी मे मकान के पास पहुंचा तो उसने अपनी कार रोक दी और कैश से भरा बैग उठाकर मकान के अंदर जाने लगा। इसी बीच पीछा करने वाले लड़कों ने एकदम से हमला बोल दिया। उन्होंने पिस्टल से 4 फायर किए। जिनमें से एक गोली मेरी टांग में लग गई। टांग में गोली लगने से तड़पने लगा। इस दौरान वह कैश से भरा कैरी बैग छीनकर मकान के पास खड़ी झाड़ियों की तरफ भाग गए। मैंने मकान के अंदर बैठे दर्शन सिंह उर्फ भूरा को आवाज लगाई। जब तक वह बाहर आए तो वह वहां से कैश लेकर फरार हो चुके थे। उसके बाद दर्शन सिंह उर्फ भूरा ने मुझे घायल अवस्था में वहां से उठाकर छछरौली सरकारी अस्पताल ले गए। उसके बाद वहां से रेफर कर ट्रामा सेंटर यमुनानगर भेज दिया गया। वर्जन थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि शराब के ठेकेदार के कारिंदे अंकित निवासी मुजफ्फरनगर की शिकायत पर परविंदर, विक्की गुरुदेव, टिंकू बक्शी व योगी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्दी आरोपियों की धरपकड़ कर कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें