शॉपिंग करने बाजार जा रही महिला के कानों से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बाली झपट ली। बाली झपटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी की है। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर स्नेचिंग के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटर रिपेयरिंग का काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी पत्नी अनीता रानी सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। जब वह घर से निकलकर पैदल पैदल थोड़ी दूरी पर पड़ौसी दल सिंह के घर के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी के नजदीक आकर बाइक की गति कम की। इससे पहले उसकी पत्नी कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी पत्नि के दाहिने कान से सोने बाली झपट ली। बाइक झपटने के बाद आरोपी बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुस्त्रत्त्लिस ने मामले में बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ झपटमारी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।