पुराना हमीदा स्थित सोढ़ी फैक्टरी के नजदीक बाइक सवार युवक ने फैक्टरी से छुट्टी कर घर लौट रहे मजदूर से मोबाइल व पांच हजार रुपये झपट लिए। रुपये मोबाइल के कवर में पीछे डाले हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिहार निवासी अब्बास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पुराना हमीदा में रहता है और फैक्टरी में मजदूरी करता है। तीन जुलाई को दोपहर 2 बजे वह फैक्टरी से छुट्टी कर खाना खाने के लिए घर जा रहा था। रास्ते में जब वह सोढ़ी फैक्ट्री के नजदीक पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। युवक ने आते ही उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसने बताया कि मोबाइल के कवर में पांच हजार रुपये रखे थे। जो मोबाइल के साथ आरोपी ले गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। उसने आरोपी को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।