फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से उतरी कारोबारी की पत्नी से15 सौ डालर भरा हैंड बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के बाहर शादी में जाने के लिए कार से उतरी फीड़ कारोबारी की पत्नी का हैंडबैग बाइक सवार एक युवक झपट ले गया। हैंडबैग में 1500 डॉलर, 4000 रुपये की नकदी, गहने, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज थे। कारोबारी की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ झपटमारी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जगाधरी की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कुसम रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेश कांबोज का फीड़ का कारोबार है। बुधवार को उनके रिलेटिव की सफायर होटल में शादी थी। रात करीब नौ बजे वे शादी में शामिल होने के लिए कार से होटल आए। होटल के बाहर जैसे ही वह कार से उतरकर होटल की तरफ जाने लगी तो पीछे से एक बाइक पर सवार होकर युवक आया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी बाइक सवार ने उसके हाथ से हैंडबैग झपट लिया। बैग में चार हजार रुपये की नकदी, 1500 डॉलर, सोने की अंगूठी व अन्य गहने, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी की काफी तलाश की। मगर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवक के खिलाफ झपटमारी के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
एक्सचेंज करने के लिए पर्स में डाले थे डॉलर
कारोबारी राजेश कांबोज ने बताया कि उसके साडू विदेश में रहते हैं। उन्होंने ही उन्हें डॉलर दिए थे। बुधवार को उन्होंने एक्सचेंज करने के लिए बैग में डॉलर रखे थे, लेकिन दिन में उनके एक्सचेंज करने ध्यान नहीं रहे। शाम को जब वे शादी में आए तो डॉलर निकाले बिना ही उसकी पत्नी बैग ले आई। जिसके बाद यह वारदात हो गई।
विज्ञापन

सफायर होटल के बाहर झपटमारी की सूचना पर वे मौके पर गए थे। मामले की जांच की गई। मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्जकर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, जांच अधिकारी, चौकी अर्जुन नगर, शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें