आधी रात को इसी स्टोन क्र्तशर पर हुई लूट
- फोटो : Yamuna Nagar
स्टोन क्रशर के मुंशी से दो बदमाशों ने असलहों के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। यही नहीं बदमाशों ने तलवार से वार कर सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इस दौरान 35 सौ रुपये की नकदी गिर गई। तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव कोलीवाला में स्थित एक स्टोन क्रशर पर वीरवार आधी रात को हथियारबंद दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। स्टोन क्रशर मालिक विक्रमजीत सिंह ने थाना प्रताप नगर में दी शिकायत में बताया कि उसका कोलीवाला में ढिल्लो स्टोन क्रशर के नाम से काम है। रात को उसके स्टोन क्रशर पर उसका मुंशी सोया हुआ था। करीब डेढ़ बजे दो युवक क्रशर पर आए और उन्होंने मुंशी को उठाया और उसकी कनपटी पर देशी कट्टा रख दिया। गन प्वाइंट पर लेने के बाद उन्होंने मुंशी से अलमारी की चाबी दो। मुंशी ने अलमारी की चाबी नहीं दी तो बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया। ताला टूटने से पास में सोया एक अन्य कारिंदा भी उठ गया। जिस पर दूसरे बदमाश ने उसके ऊपर तलवार तान ली। लुटेरों ने अलमारी से एक लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने सीसीटीवी पर तलवार से वार करके कैमरा भी तोड़ गए। कैमरा तोड़ते समय लुटेरों से 3500 रुपये वहीं गिर गए।
विरोध करने पर की हाथापाई
बदमाशों ने विरोध करने पर मुंशी के साथ हाथापाई भी की। आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला की पास में ही यूपी लगती है और रात के समय उधर से बदमाश हरियाणा में दाखिल हो जाते हैं। यूपी की सीमा लगते स्टोर क्रशर पर अक्सर लूटपाट करते रहते हैं। इस तरह की पहले भी कई वारदातें हो चुकी हैं। विक्रमजीत ने शिकायत दर्ज कर पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रताप नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है