फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क का काम धीमा, ठेकेदार को लगाई फटकार

Fri, 18 Sep 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पार्षद से बात करते निगमायुक्त, मेयर व पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नगर निगम की ओर से करीब 1.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सिविल लाइन रोड का वीरवार को मेयर सुमन बहमनी, निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान काम की गति काफी धीमी मिली, इस पर पार्षद व आयुक्त ने ठेकेदार को फटकार लगाई।
वहीं अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क झंडा चौक से सिविल अस्पताल से व्यासपुर रोड तक बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों ने मेयर और आयुक्त को बताया कि सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है। लोगों की शिकायत पर मेयर और आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार को फोन पर फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और निर्धारित समय में काम पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय में कार्य पूरा नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना निगम की प्राथमिकता है। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी जगाधरी चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अरुण कुमार, विभोर पाहुजा, सीएसआई हरजीत सिंह, विनोद बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें