यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक बस स्टैंड यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक डिपो प्रधान महिपाल सौदे के नेतृत्व में हुई। बैठक में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर नौ जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों पर विचार किया गया।
जिला प्रधान सौदे ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार व अधिकारियों से कई बार बात हुई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई की हड़ताल में साझा मोर्चा भी भाग लेगा। इस दौरान एक दिन के लिए सरकारी बसों का चक्का जाम किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने अति शीघ्र आठवें वेतन आयोग का गठन करने की मांग उठाई। संवाद