फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज उपलब्ध कराएगा निशुल्क परिवहन सुविधा

Sat, 05 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीईटी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने उन्हें यातायात सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। डीसी ने परीक्षार्थियों को लिए पांच व छह अगस्त को निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि निशुल्क परिवहन सुविधा सभी परीक्षार्थियों के लिए होगी। जबकि महिला परीक्षार्थियों के साथ सहायक के परिवार का एक सदस्य यात्रा कर सकेगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व हिसार में ग्रुप 56 व 57 के तहत विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा करवाई जानी है। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के सुगम अवागमन के लिए राज्य परिवहन की ओर से पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थी यमुनानगर बस अड्डे से बस चलने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचकर प्रवेश पत्र दिखाकर अपनी सीट आरक्षित करवा सकते हैं।


यह रहेगी समय सारणी

रोडवेज महाप्रबंधक बालक राम ने बताया कि सीईटी की परीक्षा के लिए 13 बसें परीक्षार्थियों को लेकर जाएगी। पांच अगस्त को हिसार के लिए 2, करनाल के लिए चार, कुरुक्षेत्र के लिए पांच, पंचकूला के लिए तीन व पानीपत के लिए एक बस जाएगी। जबकि छह अगस्त को हिसार व करनाल के लिए चार चार बसें, कुरुक्षेत्र व पंचकूला के लिए तीन-तीन व पानीपत के लिए दो बसें जाएंगी। सभी बसें परीक्षा खत्म होने तक.संबंधित जिलों में ही रुकेंगी। यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह साढे़ तीन बजे व सुबह चार बजे रवाना होगी। उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षार्थी को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिले से करीब 1354 परीक्षार्थी जाएंगे। रोडवेज की ओर से इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें