फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर त्रिलोकपुर मेले के लिए रोडवेज ने शुरू की बसें

विज्ञापन
यमुनानगर बसस्टैंड पर काउंटर पर लगीं बसें। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोडवेज विभाग ने त्रिलोकपुर में अष्टमी पर लगने वाले शारदीय नवरात्र के मेले के लिए बस सेवा शुरू की है। ये बसें सुबह आठ बजे से तीन बजे तक करीब छह चक्कर लगाएंगी और श्रद्धालुओं को सेवा प्रदान करेंगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार जिले की सीमा से लगते हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर में मां आदिशक्ति बाला सुंदरी का मंदिर हैं, जो जिले के काफी लोगों की कुलदेवी भी हैं। इसी कारण त्रिलोकपुर धाम में हर वर्ष लगने वाले चैत्र व शारदीय नवरात्र मेले में जिले से हजारों लोग जाते हैं। इनमें चैत्र नवरात्र से शारदीय नवरात्र के मेले में श्रद्धालु कम पहुंचते हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष चैत्र नवरात्र के मेले पर हरियाणा रोडवेज की त्रिलोकपुर रूट पर रोडवेज बसों के 20 से 25 चक्कर रहते हैं, पर शारदीय नवरात्र के मेले में भीड़ कम रहती है। इसीलिए इस बार इस रूट पर बसों के छह टाइम तय किए गए हैं। त्रिलोकपुर मेले में तीन अक्टूबर को अष्टमी पर अधिक श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है, जिस पर रोडवेज अफसरों की रूट पर बसों के टाइम छह से अधिक करने की भी योजना है।
विज्ञापन

यमुनानगर बस स्टैंड से इस समय मिलेगी बस
सुबह 8.10, 8.50, 9.30 बजे।
दोपहर 2.20, 2.50, 3.30 बजे।
त्रिलोकपुर रूट पर यात्री की मांग देखते हुए बसें लगाई जा रही है, जिसमें अभी छह टाइम हैं। रूट पर आने वाले दिनों में यात्री बढ़ते हैं, तब टाइम बढ़ाए जा सकते हैं।- बलविंद्र शर्मा, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें