फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दिल्ली के लिए बढ़ाई रोडवेज सर्विस, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की सबसे अधिक कमाई वाले दिल्ली रूट पर यात्रियों की डिमांड देख रोडवेज अफसर लगातार बसों की सर्विस बढ़ा रहे है। अभी एक जून से रूट पर डिपो की बस का यमुनानगर बस स्टैंड से रात नौ बजे का समय चालू किया, वहीं अब शाम 4.10 बजे का नया समय शुरू किया है। इससे दिल्ली के लिए अलसुबह 3.50 से रात नौ बजे तक यमुनानगर से बसों के 23 समय हो गए। जीएम रोडवेज बालकराम की मानें तो और नई बसें व स्टाफ आने पर रूट पर बसों के और समय बढ़ाए जाएंगे। बता दें कि यमुनानगर डिपो पर नई 50 यूरो-6 सहित किमी स्कीम व मिनी बसे मिलाकर कुल 190 हो गई हैं। अभी डिपो पर इलेक्ट्रिक सहित यूरो-6 की और भी नई बसें आनी हैं। जिससे मांग मुताबिक दिल्ली समेत अन्य चालू रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने और बंद पड़े रूट शुरू करने की प्लानिंग हैं।
विज्ञापन


3.50 अलसुबह
4.20
5.00
5.30
7.25
6.30
7.00
7.55
8.30
9.00
9.30
9.50
10.30
11.00
11.40
13.25
14.00
14.30
15.30
16.10
17.00
18.30
21.00
(इनमें सुबह 5.30 का समय यमुनानगर-दिल्ली-पांवटा रूट का है। जबकि 7.25 का समय पांवटा-दिल्ली-यमुनानगर रूट का है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें