यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की यमुनानगर डिपो इकाई ने मंगलवार को 1253 निजी परमिट और 362 रूट परमिट देने के विरोध में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान महिपाल सौदे ने की।
यूनियन ने आरोप लगाया कि डिपो प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था खराब है और वाटर कूलर अक्सर खराब रहता है।
विज्ञापन
शौचालयों की स्थिति भी ठीक नहीं है। यूनियन के अनुसार महाप्रबंधक को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्याएं जस की तस हैं। कर्मचारियों ने चालकों और परिचालकों के ओवरटाइम तथा रात्रि ठहराव का भुगतान रोकने का भी विरोध किया। लंबित रात्रि ठहराव का भुगतान जल्द जारी करने की मांग की।
साथ ही डिपो स्तर पर 15 रात्रि ठहराव सीमित करने के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई। यूनियन का कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण रात्रि ठहराव वाले मार्ग प्रभावित होकर बंद हो सकते हैं।