फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी से भरा बैग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज कर्मचारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए नकदी से भरे बैग को मालिक के सुपुर्द कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए अंबाला कैंट बस अड्डे पर तैनात अधीक्षक के सहायक अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह रोडवेज कर्मचारी राकेश ने उन्हें एक बैग सौंपा था जो कि लावारिस हालत में अंबाला छावनी के बस अड्डे पर पड़ा हुआ था। बैग खोलकर जांच की गई तो इसके अंदर से एक पर्ची और नकदी सहित कुछ अन्य सामान मिला। पर्ची पर अंकित नंबर पर तुरंत फोन किया गया तो थोड़ी देर में एक युवक बस अड्डे पर पहुंच गया। छावनी निवासी पुलकित मोदगिल ने बताया कि उसकी दादी सुबह रामगढ़ से अंबाला कैंट आई थी, जल्दबाजी में वो अपना बैग बस अड्डे पर ही भूल गई। इस बैग को रोडवेज कर्मचारी ने देख लिया था और इसे बस अड्डे पर जमा करवा दिया। जांच करने और लिखित कार्यवाही के बाद सहायक अनिल कुमार ने बैग पुलकित के सुपुर्द कर दिया। पुलकित ने रोडवेज कर्मचारी का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें