फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों को बोतलों से किया जा रहा सैनिटाइज, परिचालक ने किया विरोध

विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बस को बोतल से सैनिटाइज करता सफाई कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर बुधवार सुबह रोडवेज वर्कशॉप में एक परिचालक सफाई कर्मचारी से भिड़ गया। परिचालक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आपातकाल में जिला प्रशासनिक सेवाओं के लिए यमुनानगर डिपो की बसों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। रोजाना पुलिस लाइन जगाधरी, कलानौर नाका, सिविल अस्पताल, छछरौली के लिए बसें भेजी जा रही है। रोडवेज डिपो से बसों को रवाना करने से पहले अच्छे से सैनिटाइज नहीं किया जा रहा हैं। रोडवेज वर्कशॉप सफाई कर्मचारी मशीन से बस को सैनिटाइज करने की बजाय बोतलों में दवाई भरकर बस को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं। सुबह एक सफाई कर्मचारी बस को अच्छे से सैनिटाइज नहीं कर रहा था। जिस पर उसने विरोध जताया तो सफाई कर्मचारी उसी से ही झगड़ा करने लगा। इस पर सफाई कर्मचारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बसों को सैनिटाइज करने के लिए जो मशीन आई थी वह खराब पड़ी है। इसलिए वो बोतल में दवा भर कर बसों को सैनिटाइज करने का काम कर रहा है। जब इस बारे में रोडवेज महाप्रबंधक लेखराज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बसों को सैनिटाईज करने के लिए दो मशीनें आई थी। एक खराब हो गई थी, दूसरी का सफाई कर्मचारी को पता नहीं था। सफाई कर्मचारी को दूसरी मशीन से बसों को सैनिटाइज करने की ऑर्डर दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें