फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवारों को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ी रोडवेज बस

Mon, 14 Oct 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सवारियों को लेकर छछरौली के मद्दीपुर गांव में जा रही हरियाणा रोडवेज की बस बाइक सवारों को बचाते जगाधरी अनाज मंडी गेट के सामने डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें लगी है। हादसे से यमुनानगर- जगाधरी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।
वही बस में सवार यात्रियों के सामने रात को यह समस्या खड़ी हो गई कि वह अपने घर पर कैसे जाएं। समाचार लिखकर जाने तक सभी यात्री बस के पास ही खड़े होकर अन्य साधन का इंतजार करते रहे। हरियाणा रोडवेज की बस रोजाना शाम के समय यमुनानगर बस स्टैंड से खंड छछरौली के मद्दीपुर गांव में जाती है। रोडवेज के परिचालक रणजीत ने बताया कि ड्राइवर गोल्डी रविवार शाम करीब सात बजे बस लेकर जगाधरी अनाज मंडी गेट के पास पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान मंडी की तरफ से बाइक पर दो युवक लापरवाही से चलते हुए आए। अचानक सड़क पर आ जाने के कारण बस चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार तो बच गए लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बस का निचला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। रणजीत सिंह का कहना है कि बस में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी।
वहीं रोडवेज बस में सवार ललहाड़ी गांव निवासी शिमला देवी, विमल, रानी ने बताया कि वह करनाल में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। रविवार शाम को वहां से ललहाड़ी गांव में अपने घर लौट रहे थे। वह यमुनानगर बस स्टैंड से मददीपुर जाने वाली बस में बैठे थे।
विज्ञापन

अनाज मंडी गेट के पास अचानक बस हादसे का शिकार हो गई। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह हादसा कैसे हुआ। बस में सवार यात्रियों ने हादसे के दौरान चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। इस घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें