फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एलईडी लाइटों से रोशन होंगी सड़कें और गलियां

Mon, 23 Dec 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में पुराने लगे सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट बदलने का काम शुरू हो गया है। इनके स्थान पर नगर निगम की ओर से एलईडी लाइट लगाए जा रहे हैं। ऐसे 13 हजार पुराने प्वाइंट्स के अलावा 28 हजार नए प्वाइंट पर भी यह लाइट लगेंगी।
पहले चरण में तीन वार्डों में करीब साढ़े तीन हजार लाइट लगेंगे, जिनमें वार्ड पांच, 14 व 18 शामिल है। करीब पांच वर्षों के इंतजार के बाद यहां एलईडी लाइट लगते देख निवासियों में खुशी हैष वहीं निगम अफसरों की मानें तो अन्य वार्डों में भी मार्च-2025 तक यह एलईडी लाइट लगा दिए जाएंगे। मार्च-2020 में नगर निगम ने वार्ड-2, 6, 8, 9, 10, 15, 19 व 21 में सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट के स्थान पर एलईडी लाइट लगाने का करीब चार करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। इसके तहत काम शुरू होते ही गुणवत्ता व अन्य बिंदुओं पर उठे सवालों और आरोपों के चलते काफी समय तक आठ वार्डों में ही यह प्रोजेक्ट लटका रहा।
विज्ञापन

निगम अफसरों से लेकर विधानसभा पिटीशन कमेटी में भी मामला पहुंचा। इसके बाद सितंबर-2021 में जाकर उक्त आठ वार्डों में 8164 एलईडी लाइट लगाए गए, जबकि अन्य 14 वार्ड एलईडी लाइट प्रोजेक्ट से अछूते रह गए। इन्हीं 14 वार्डों में पुराने सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट खराब भी हो रहे हैं और काफी एरिया शाम बाद अंधेरे में रहता है।
साथ ही जिन आठ वार्डों में एलईडी लाइट लगे थे, वहां भी कई लाइट बंद व खराब होने से अंधेरा रहने लगा है। इसके चलते डेढ़ साल पहले नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र के लिए यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) से 41011 एलईडी लाइट लेने की मंजूरी दे दी गई। यह लाइट कहां-कहां लगेंगे, इसका सर्वे हुआ।
इसमें एलईडी लाइट लगाने के 28 हजार नए व 13 हजार पुराने प्वाइंट (जहां सोडियम लाइट-बल्ब, ट्यूब लाइट व सीएफएल लगे) चिह्नित किए गए। साथ ही परियोजना की डीपीआर तैयार कराई। इसके आगे की कार्रवाई कुछ माह लोकसभा चुनाव आने से आचार संहिता के चलते लटक गई।
चुनाव संपन्न होने पर फिर से परियोजना सिरे चढ़ाने के लिए अफसरों ने कदम बढ़ाए, पर लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लगने से दोबारा परियोजना करीब दो माह अधर में लटक गई।
चुनाव संपन्न होने पर फंड की प्रशासनिक मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होते ही एलईडी लाइट लगाने के लिए अनुमानित 17.11 करोड़ रुपये के खर्च पर टेंडर अलॉट किया गया। इसके तहत पहले चरण में वार्ड 5, 14 व 18 में सोडियम लाइट-बल्ब, सीएफएल व ट्यूब लाइट उतारकर नए एलईडी लाइट लगाने का शुरू कर दिया गया है। इन तीनों वार्डों में करीब साढ़े तीन हजार एलईडी लाइट लगेंगे। इसके बाद ऐसे ही अन्य चरणों में दूसरे वार्डों में यह लाइट लगाए जाएंगे।
मंडेबर गांव में बांटी मिठाई
वार्ड 18 के मंडेबर गांव में एलईडी लाइट लगाने का काम शुरू होने पर पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला सचिव कर्मवीर गोंदवाल ने निवासियों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मौके पर मोहिंद्र सिंह, सुशील ठाकुर, विक्रम, सुभाष, सुमेरचंद, बलजीत, जयसिंह, प्रेमचंद, जसबीर, अर्जुन मौजूद रहे। उन्होंने ने कहा कि एलईडी लाइट का पांच वर्षों से इंतजार था, इसलिए लाइट लगते देख खुशी हुई, जिसका इजहार मिठाई बांट किया गया।
विज्ञापन

जहां कहीं पुराने लाइट बदले जाने हैं और जो भी नए प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, वहां एलईडी लाइट लगाए जाएंगे। मार्च-2025 तक यह कार्य पूरा करने का प्रयास है। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें