जगाधरी। शहर के वार्ड नंबर दो में नई सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण पर 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वीरवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इसके अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने वार्ड नंबर-एक के मालवीय नगर में 12 लाख रुपये से बनी सड़क का उद्घाटन किया। कंवरपाल ने कहा सभी वार्ड में समान रूप से विकास करवाए जाएंगे। सरकार जनता के हित में लगातार फैसला ले रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रियंक शर्मा, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विद्यार्थी, अश्वनी सिंगला, पंकज मंगला, प्रद्यूमन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद