फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से बनेगी सड़क : आयुष

Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर नगर निगम की ओर से वर्कशॉप रोड व रेलवे रोड का नवीनीकरण किया जा रहा है। दोनों मार्गाें की तारकोल बजरी की परत डाली जा रही है। दोनों मार्गाें के बीच शहीद भगत सिंह चौक है। इसके आसपास की सड़क को मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक से बनाया जाएगा। यह जानकारी निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने वीरवार को निर्माणाधीन सड़क व चौक की सड़क का जायजा लेकर दी।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक से बनाई सड़क आम सड़क की तुलना में अधिक समय चलती है। इस पर जलभराव का भी असर नहीं होता। चौक घुमावदार होने से यहां वाहनों के पहियों का घर्षण अधिक होता है। इसलिए शहीद भगत सिंह चौक के गोलाई क्षेत्र को इस तकनीक से बनाया जाएगा। दो दिन के भीतर चौक के आसपास की सड़क, रेलवे रोड व वर्कशॉप रोड का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


निगम आयुक्त सिन्हा ने बताया कि मास्टिक एस्फाल्ट तकनीक बड़े-बड़े शहरों में इस्तेमाल की जाती है। इसकी लाइफ भी अच्छी होती है और सड़क पर गड्ढे भी नहीं बनते हैं। अभी तक इसका प्रयोग पुलों पर किया जाता था। क्योंकि पुलों पर वाहन चालक रुक-रुककर चलते हैं, इससे सड़क जल्दी खराब होती है।
पुलों पर चढ़ते व उतरते समय जलभराव होने से सड़कें जल्दी-जल्दी खराब होती हैं। शहर में इस तकनीक द्वारा पुराना रादौर रोड की सड़क का भी निर्माण हो चुका है। मास्टिक एस्फाल्ट लेयर में छोटे-छोटे दाने होते है जो इस सड़क को टूटने नहीं देते। वहीं इसकी लेयर अन्य सड़कों की अपेक्षा भी मोटी होती है। मास्टिक एस्फाल्ट लेयर की सड़क बनाने में स्टोन चिप्स, प्लास्टिक, क्रशर, गद्देदार परत सहित अन्य सामान का प्रयोग होता है।
विज्ञापन




मार्ग नवीनीकरण से मिलेगी राहत

रेलवे रोड व वर्कशॉप रोड पर सालभर से लोग गड्ढे झेल रहे थे। दोनों मार्गाें का नवीनीकरण होने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे व वर्कशॉप रोड पर दोनों ओर सैंकड़ों दुकानें, मॉल, रेस्तरां, बैंक व अस्पताल हैं। शहर के बड़े बाजार मीराबाई मार्केट, न्यू मार्केट व खेड़ा मार्केट भी रोड के साथ लगते हैं। इस कारण रेलवे व वर्कशॉप रोड पर दिनभर ट्रैफिक रहता है। मार्गाें पर वाहनों की भीड़ अधिक होने के कारण नगर निगम अधिकारी रात के समय सड़क का निर्माण कर रहे है। मार्ग नवीनीकरण के कार्य से गड्ढों की जगह सपाट सड़क मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें