फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधर में सड़क सुरक्षा की परियोजनाएं

Sat, 23 Nov 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोहरे का सीजन शुरू हो चुका है मगर सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाएं अभी तक अधर में है। जिस वजह से सड़क हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। इसे लेकर जिम्मेदार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य पांच चौकों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने की परियोजना भी कई माह से ई-निविदा प्रक्रिया में ही लटकी है। उल्लेखनीय है कि ट्रैफिक पार्क चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल नहीं है। इसके अलावा जगाधरी के गुलाब नगर, पंचायत भवन व विश्वकर्मा व कन्हैया साहिब चौक शामिल हैं। इन सभी पांच चौकों पर नगर निगम 47.04 लाख रुपये से ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल लगाने जा रहा है।
शहर के मुख्य चौकों पर बंद व खराब ट्रैफिक सिग्नल का मामला कई बार जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में भी आ चुका है। बावजूद इसके ज्यादातर जगह ट्रैफिक सिग्नल बंद व खराब है। ऐसे में चौकों पर पुलिस न होने पर ट्रैफिक जाम व हादसे की आशंका बन जाती है।
विज्ञापन

ये हालात तब हैं, जब तमाम विभागों के अफसर व नेता और वीआईपी भी इन्हीं चौकों से रोज निकलते हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं लग पाए हैं, जो कोहरे के सीजन में आने जाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
-
चौराहों व स्कूलों-अस्पतालों के बाहर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं
पांच स्थानों पर जहां ट्रैफिक लाइट नही लग पाए हैं, वहीं कई लगे ट्रैफिक लाइट भी बंद या खराब रहते हैं। इसके अलावा स्कूलों, अस्पतालों, चौराहों पर जेब्रा कॉसिंग भी नहीं हैं। इससे रोड क्रॉस करने वालों को दिक्कत होती है। कई बार रोड क्रॉस करते पैदल राहगीरों की आने-जाने वाले वाहनों से टक्कर भी हो जाती है। कोहरे के सीजन में जेब्रा क्रॉसिंग न होने से भी हादसे की आशंका है।
विज्ञापन

-

वर्जन-
शहरी सड़कों पर यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की प्रक्रिया जारी है। प्रयास रहेगा कि यह कार्य समय रहते पूरा कराए जाए।
- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें