पाबनी रोड पर गांव मैहलावाली के नजदीक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मैहलावाली निवासी निवासी मंगत राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके गांव का ही पवन कुमार (47) जगाधरी में काम करते थे। रोजाना की तरह शनिवार अलसुबह भी दोनों एक बाइक पर सवार होकर जगाधरी में काम से जा रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव से पाबनी रोड पर चढ़ने लगे तो तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पवन कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र का कहना है कि आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।