फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटा, एक की मौत दो घायल

Tue, 17 Sep 2013 12:21 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना छप्पर क्षेत्र में पाबनी रोड पर मिल्क सुखी टी प्वाइंट के पास रविवार देर शाम ऑटो और साइकिल की टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार एक सवारी की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक और साइकिल सवार घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ऑटो चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
मिल्क सुखी गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि उसका रिश्तेदार बाल छप्पर निवासी जरनैल सिंह रविवार को किसी काम से गया था। देर शाम के समय ऑटो से वापस गांव लौट रहा था।

ऑटो को बाल छप्पर निवासी बंटी चला रहा था। मिल्क सुखी के नजदीक ऑटो के सामने साइकिल सवार मिल्क सुखी निवासी वृद्ध फूल चंद आ गया। साइकिल सवार के अचानक सामने आ जाने से ऑटो और साइकिल की टक्कर हो गई। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, वहीं साइकिल सवार साइकिल सहित नीचे गिर गया।
विज्ञापन


ऑटो पलटने से उसमें सवार जरनैल सिंह उसके नीचे दब गया। इससे उसकी मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक बंटी और साइकिल सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने ऑटो चालक बंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें