फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से चालक की मौत

Tue, 05 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल यार्ड में गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा रविवार रात ट्रैक्टर को स्टार्ट करते समय हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव गुमथला राव निवासी सुरेंद्र कुमार (45) गांव के ही जमींदार अशोक कुमार के पास ट्रैक्टर चालक था। रविवार रात वह गन्ने की ट्राली को लेकर शुगर मिल में आया था।

 इस दौरान उन्होंने शुगर यार्ड में जाकर ट्रैक्टर ट्राली लाइन में खड़ी कर दी। ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन चलने पर उसका ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ। उसने नीचे उतरकर जैसे ही ट्रैक्टर की बैटरी मेें शॉर्ट सर्किट कर ट्रैक्टर को स्टार्ट किया तो अचानक गियर लगने से ट्रैक्टर चल पड़ा। इससे ट्रैक्टर के आगे खड़ा सुरेंद्र इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर को कंट्रोल किया और गंभीर हालत में सुरेंद्र को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें