रादौर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते आरएमपी डॉक्टर। स्वयं
रादौर। आरएमपी एवं अनुभवी चिकित्सक एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक एसोसिएशन के प्रधान डॉ. ऋषिपाल सैनी की देखरेख में आयोजित हुई। बैठक में आरएमपी चिकित्सकों की जांच पर स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया गया। डॉ.सैनी ने कहा कि कुछ अधिकारी बिना ठोस कारणों के आरएमपी चिकित्सकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी चिकित्सक पर नशा या लिंग जांच जैसे गंभीर आरोप सिद्ध होते हैं तो एसोसिएशन स्वयं कार्रवाई का समर्थन करेगी। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड के गठन और आरएमपी चिकित्सकों को प्राथमिक चिकित्सा का अधिकार देने की मांग की। संवाद